हम बांग्लादेश को हल्के से नहीं ले सकते हैं : पुजारा

हैदराबाद : शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भी अपना विजय अभियान जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी लेकिन उन्होंने साथी खिलाडियों को आगाह भी किया कि वे अपनी जीत पक्की मानकर नहीं चलें. भारत और बांग्लादेश के बीच यह […]
हैदराबाद : शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भी अपना विजय अभियान जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी लेकिन उन्होंने साथी खिलाडियों को आगाह भी किया कि वे अपनी जीत पक्की मानकर नहीं चलें. भारत और बांग्लादेश के बीच यह टेस्ट मैच नौ फरवरी से खेला जाएगा और पुजारा ने कहा कि पिछली टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देने के बावजूद मेहमान टीम को हल्के से नहीं लिया जा सकता है.
पुजारा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘वे उपमहाद्वीप में अच्छा खेलते रहे हैं. वह एक ऐसी टीम रही जिसने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. हम उन्हें हल्के से नहीं ले सकते हैं. लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हमने 2016 में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली और उम्मीद है कि हम उसी प्रदर्शन को बरकरार रखने में सफल रहेंगे. अभी हम दुनिया की नंबर एक टीम हैं. हम 2017 में भी 2016 जैसा प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










