वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली का उड़ाया मजाक, चाइनीज पांडा से की तुलना

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर अपने चौके-छक्के के लिए मशहूर थे उसी तरह से अपनी दूसरी इनिंग में वो सोशल मीडिया पर इन दिनों चौके और छक्के जमा रहे हैं. वीरु सोशल मीडिया पर अपने अनोखे मैसेज के लिए छा गये हैं. […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर अपने चौके-छक्के के लिए मशहूर थे उसी तरह से अपनी दूसरी इनिंग में वो सोशल मीडिया पर इन दिनों चौके और छक्के जमा रहे हैं.
वीरु सोशल मीडिया पर अपने अनोखे मैसेज के लिए छा गये हैं. जिस तरह से वीरु मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करते थे अब उसी तरह से वो सोशल मीडिया पर क्रिकेटरों और सिलेब्रिटिज की मौज लेते रहते हैं. इस बार वीरु के निशाने पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल सौरव गांगुली आ गये हैं. वीरु ने गांगुली का मजाक उड़ाया है. सहवाग ने उनकी तुलना चाइनिज पांडा के साथ की है.दरअसल वीरु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 2 फरवरी को दो पांडा की तसवीर पोस्ट की और बड़ी ही चतुराई के साथ गांगुली की स्पिनरों के खिलाफ छक्के जड़ने की तारीफ कर दी.
When someone you know,takes their glasses off 🙂 pic.twitter.com/77KmDwPokm
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) February 3, 2017
Dada Ganguly and Chinese Ganguly . Great memories of the Prince@SGanguly99 blinking his eyes and smashing spinners out of the stadium. https://t.co/3KyaJxJDqq
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) February 3, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




