क्या विनोद राय के कमान संभालते ही बीसीसीआई में सबकुछ ठीक हो जायेगा?

सुप्रीम कोर्ट ने आज पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता में बीसीसीआई के चार प्रशासकों की नियुक्ति कर दी. यह प्रशासक अब बीसीसीआई को व्यवस्थित करेंगे और लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करवाने का पूरा प्रयास करेंगे. विनोद राय के अतिरिक्त प्रशासकों की सूची में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, आईडीएफसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रम […]
सुप्रीम कोर्ट ने आज पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता में बीसीसीआई के चार प्रशासकों की नियुक्ति कर दी. यह प्रशासक अब बीसीसीआई को व्यवस्थित करेंगे और लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करवाने का पूरा प्रयास करेंगे. विनोद राय के अतिरिक्त प्रशासकों की सूची में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, आईडीएफसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रम लिमये और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डायना एडुल्जी का नाम शामिल है. सुप्रीम कोर्ट ने विगत दिनों बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पद से हटा दिया था. अब जबकि विनोद राय जैसे ईमानदार माने जाने वाले अधिकारी को बीसीसीआई की कमान सौंप दी गयी है, उम्मीद की जानी चाहिए कि लोढ़ा समिति की सिफारिशें पूर्णत: लागू हो जायेंगी और क्रिकेट का भला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




