नये प्रशासकों के नेतृत्व में बीसीसीआई तेजी से आगे बढ़ेगा : लोढ़ा
Updated at : 17 Jan 2017 10:11 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड में आमूलचूल बदलाव की सिफारिश करने वाले भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने आज कहा कि 19 जनवरी के बाद नव नियुक्त प्रशासकों के प्रभार संभालने पर बीसीसीआई में चीजें तेजी से आगे बढेंगी. लोढ़ा ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘19 तारीख (जनवरी) का इंतजार कीजिए, […]
विज्ञापन
मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड में आमूलचूल बदलाव की सिफारिश करने वाले भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने आज कहा कि 19 जनवरी के बाद नव नियुक्त प्रशासकों के प्रभार संभालने पर बीसीसीआई में चीजें तेजी से आगे बढेंगी.
लोढ़ा ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘19 तारीख (जनवरी) का इंतजार कीजिए, मेरा मानना है कि जितनी जल्दी उच्चतम न्यायालय प्रशासकों की नियुक्ति करेगा, वे प्रभार संभालेंगे, मुझे लगता है चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी.” उच्चतम न्यायालय ने दो जनवरी को बीसीसीआई और सभी राज्य संघों को लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया था.
सिफारिशों को लागू करने में हुई देरी से बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ना से देर भली है. बेशक छह महीने का विलंब हुआ लेकिन मुझे लगता है कि इसे ठीक कर लिया जायेगा.” उन्होंने कहा कि अब नई समय सीमा होंगी जिसे नये प्रशासकों को लागू करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




