गांगुली ने कैब अध्यक्ष पद छोड़ने की बात से किया इनकार

कोलकाता : सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद छोड़ने की खबर को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी भविष्य की योजना के बारे में अभी तक विचार नहीं किया है. लोढ़ा पैनल ने साफ कर दिया है कि गांगुली को अगर बीसीसीआई या राज्य ईकाईयों में पदाधिकारी बनना […]
कोलकाता : सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद छोड़ने की खबर को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी भविष्य की योजना के बारे में अभी तक विचार नहीं किया है. लोढ़ा पैनल ने साफ कर दिया है कि गांगुली को अगर बीसीसीआई या राज्य ईकाईयों में पदाधिकारी बनना है तो उन्हें जून के बाद तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा.
गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी किसी भी चीज के बारे में नहीं सोचा है. देखेंगे कि क्या करना है. ” इस पूर्व भारतीय कप्तान ने उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा नहीं किया है. ”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




