ePaper

अंतिम बार ‘कैप्टन कूल'' धौनी को कप्‍तानी करते देखने के लिए उमड़े दर्शक

Updated at : 10 Jan 2017 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम बार ‘कैप्टन कूल'' धौनी को कप्‍तानी करते देखने के लिए उमड़े दर्शक

मुंबई : कोई नियमित अभ्यास मैच और वह भी कार्यदिवस पर भले ही दर्शकों के आकर्षण का केंद्र नहीं हो लेकिन इंग्लैंड की टीम के खिलाफ आज यहां हो रहा मैच विशेष है. यह अंतिम बार है जब भारत का सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अंतिम बार टीम की अगुआई कर रहा है, फिर […]

विज्ञापन

मुंबई : कोई नियमित अभ्यास मैच और वह भी कार्यदिवस पर भले ही दर्शकों के आकर्षण का केंद्र नहीं हो लेकिन इंग्लैंड की टीम के खिलाफ आज यहां हो रहा मैच विशेष है. यह अंतिम बार है जब भारत का सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अंतिम बार टीम की अगुआई कर रहा है, फिर भले ही यह भारत ‘ए’ टीम हो.

और इस दौरान दर्शकों ने भी ‘कैप्टन कूल’ को अंतिम बार टीम की अगुआई करते हुए देखने के लिए दक्षिण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को लगभग खचाखच भर दिया है. रांची के सुपर स्टार और विश्व टी20 2007 और विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम के कप्तान रहे धौनी इंग्लैंड के खिलाफ यहां होने वाले दो अभ्यास मैचों में से पहले में भारत ‘ए’ की अगुआई कर रहे हैं. दोपहर से ही सीसीआई के गेटों पर दर्शकों की लंबी भीड लगी हुई थी. शुरुआत में ही पूर्वी स्टैंड खचाखच भर गया जिसके बाद दर्शक उत्तरी स्टैंड पर पहुंचे.

समय के साथ पश्चिमी स्टैंड भी पूरा भर गया. इस मैच के लिए दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रखा गया है. मनदीप सिंह के रुप के पहला विकेट गिरने के साथ ही दर्शकों ने ‘धौनी, धौनी’ चिल्लाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि धौनी बल्लेबाजी क्रम में उपर आएंगे लेकिन उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी जब अंबाती रायुडू बल्लेबाजी के लिए आए.
पिछले हफ्ते सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान करने वाले धौनी को कल शाम इसी मैदान पर टीम के साथियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा गया. उन्हें दूधिया रोशनी में नेट अभ्यास भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola