मुरलीधरन ने गांगुली को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

कोलकाता : श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने किसी तरह के विवाद से दूर रहते हुए आज यहां कि रवि शास्त्री ने जब भारत के सर्वकालिक महान भारतीय कप्तानों की सूची तैयार की होगी तो वह सौरव गांगुली का नाम उसमें रखने से चूक गये होंगे. बंगाल क्रिकेट संघ के विजन 2020 कार्यक्रम के […]
कोलकाता : श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने किसी तरह के विवाद से दूर रहते हुए आज यहां कि रवि शास्त्री ने जब भारत के सर्वकालिक महान भारतीय कप्तानों की सूची तैयार की होगी तो वह सौरव गांगुली का नाम उसमें रखने से चूक गये होंगे. बंगाल क्रिकेट संघ के विजन 2020 कार्यक्रम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार मुरलीधरन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर गांगुली ने कप्तानी संभालने के बाद भारतीय क्रिकेट के लिये बहुत अच्छी भूमिका निभायी. मेरे विचार में वह महान कप्तान था.”
भारतीय टीम के पूर्व निदेशक शास्त्री एक वेबसाइट को दिये गये साक्षात्कार में धौनी को ‘दादा कप्तान’ करार दिया लेकिन अपनी सूची में गांगुली का नाम नहीं रखा. गांगुली और शास्त्री के बीच हाल में रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. पिछले साल अनिल कुंबले को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किये जाने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ खुलकर आरोप प्रत्यारोप लगाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




