भारत में मिलेगी ऑस्ट्रेलिया को असली चुनौती : स्मिथ

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से जीत के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को असली चुनौती अगले महीने के भारत दौरे में मिलेगी जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2004 से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता और इस बीच उसे […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से जीत के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को असली चुनौती अगले महीने के भारत दौरे में मिलेगी जहां उसे चार टेस्ट मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2004 से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता और इस बीच उसे सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बाद 2013 में भारत का दौरा किया था तब उसे श्रृंखला के चारों मैच में हार झेलनी पड़ी थी. स्मिथ ने पाकिस्तान पर जीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (भारत के खिलाफ) बेहद चुनौतीपूर्ण और मुश्किल श्रृंखला होगी. हम इसको लेकर किसी तरह के मुगालते में नहीं हैं. वह बहुत कड़ी श्रृंखला होगी और यदि हमें उन्हें चुनौती देनी है तो अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी. भारतीय दौरा हमारे लिये असली चुनौती होगा और उससे खिलाडियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




