ePaper

डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में लंच से पहले जड़ा शतक

Updated at : 03 Jan 2017 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में लंच से पहले जड़ा शतक

सिडनी : डेविड वार्नर आज यहां डान ब्रैडमैन के बाद दूसरे ऐसे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने जिन्होंने लंच से पहले शतक जमाया जिससे आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शानदार शुरुआत की. यह पहला अवसर है जबकि किसी बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच के पहले सत्र में […]

विज्ञापन

सिडनी : डेविड वार्नर आज यहां डान ब्रैडमैन के बाद दूसरे ऐसे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने जिन्होंने लंच से पहले शतक जमाया जिससे आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शानदार शुरुआत की. यह पहला अवसर है जबकि किसी बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच के पहले सत्र में सैकडा जमाया. वार्नर यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल चौथे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. ब्रैडमैन यह कारनामा करने वाले आखिरी बल्लेबाज थे.

उन्होंने 1930 में लीड्स में लंच से पहले 105 रन बनाये थे और इस पारी में 334 रन का रिकार्ड बनाया था. उनसे पहले विक्टर ट्रंपर ने 1902 में मैनचेस्टर में 103 और चार्ली मैकार्टनी ने 1926 में लीड्स में 112 रन बनाये थे. इनके अलावा लंच से पहले शतक जडने वाले अन्य बल्लेबाज केवल पाकिस्तान के माजिद खान हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में कराची में 108 रन बनाये थे. आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक बिना किसी नुकसान के 126 रन बनाये. तब वार्नर 100 और मैट रेनशॉ 25 रन पर खेल रहे थे. वार्नर ने पहले तीन ओवरों में पांच चौके लगाये और 45 गेंदों में दस चौकों की मदद से पचासा पूरा किया.

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 18वां और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक 78 गेंदों में 17 चौकों की मदद से पूरा किया. उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे तेज शतक का नया रिकार्ड भी बनाया. इससे पहले का रिकार्ड भी वार्नर के नाम ही था. उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola