क्या सगाई करने उत्तराखंड पहुंचे हैं विराट-अनुष्का?

देहरादून : भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोनों यहां सगाई कर सकते हैं. दोनों पिछले शनिवार से वहां हैं और नरेंद्रनगर के होटल आनंदराज में रूके हैं. उनके उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री […]
देहरादून : भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोनों यहां सगाई कर सकते हैं. दोनों पिछले शनिवार से वहां हैं और नरेंद्रनगर के होटल आनंदराज में रूके हैं. उनके उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी. होटल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ क्रिकेटर, अमिताभ बच्चन और टीना अंबानी भी वहां पहुंचने वाली हैं, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों सगाई करने वाले हैं. गौरतलब है कि अनुष्का का ननिहाल उत्तराखंड में ही है.
Welcome to #Uttarakhand @AnushkaSharma @imVkohli Hope you have memorable moments throughout your visit #VisitUttarakhand #UttarakhandTourism
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 24, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










