जल्द मैदान पर वापसी करेंगे वीरेंद्र सहवाग, निभा सकते हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन एक नयी जिम्मेदारियों के साथ. मीडिया में खबर चल रही है कि वीरु आईपीएल के नये सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कोच के रूप में अपनी नयी […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन एक नयी जिम्मेदारियों के साथ. मीडिया में खबर चल रही है कि वीरु आईपीएल के नये सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कोच के रूप में अपनी नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कोच संजय बांगड़ ने इस्तीफा दे दिया है और खबर का बाजार गर्म है कि इस टीम को अगला कोच वीरु के रूप में मिलने जा रहा है. हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आयी है कि वीरु को ही पंजाब का कोच बनाया जाएगा. वीरु ने भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










