ePaper

#ENGvsIND चौथा टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, England 376/8

Updated at : 09 Dec 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
#ENGvsIND चौथा टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, England 376/8

मुंबई : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. आज मेहमान टीम ने 288 रन के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया. क्रिज पर बेन स्टोक्स और जोस बटलर खेले रहे हैं. इससे पहले कल दक्षिण अफ्रीका में जन्में सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. आज मेहमान टीम ने 288 रन के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया. क्रिज पर बेन स्टोक्स और जोस बटलर खेले रहे हैं. इससे पहले कल दक्षिण अफ्रीका में जन्में सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स के अपने डेब्यू मैच में शतक जमा कर इंग्लैंड की भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत करायी. हालांकि दिन के अंतिम सत्र में रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को यहां कुछ करारे झटके देकर भारत को वापसी दिलायी. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेटों पर 288 रन बनाये, जिसमें चोटिल हसीब हमीद की जगह टीम में जगह बनानेवाले जेनिंग्स के 112 रन शामिल हैं.

इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण मैच में शतक जड़नेवाले 19वें बल्लेबाज जेनिंग्स ने कप्तान एलिस्टेयर कुक (46) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े और टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलायी. बाद में इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने मोईन अली (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े. अश्विन ने जो रुट (21) जैसे खतरनाक बल्लेबाज को सस्ते में आउट करने के बाद मोईन और जेनिंग्स को तीन गेंद के अंदर पवेलियन भेज कर भारत को वापसी दिलायी.

अश्विन ने अब तक 75 रन देकर चार विकेट लिये हैं. उनके अलावा बायें हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 60 रन देकर एक विकेट लिया है.

गुरुवार को स्टंप उखड़ने के समय बेन स्टोक्स 25 और जोस बटलर 18 रन पर खेल रहे थे. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दिन के आखिरी क्षणों में स्टोक्स के खिलाफ पगबाधा की अपील पर डीआरएस का सहारा लिया, लेकिन इसमें उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी. भारत को पहले दोनों सत्र में एक-एक सफलता मिली. लंच से पहले कप्तान कुक पवेलियन लौटे, जबकि लंच के बाद रुट आउट हुए. रुट को आउट करने में कोहली ने भी अहम भूमिका निभायी, जिन्होंने स्लिप में बेहतरीन कैच लिया. इससे पहले कुक को बायें हाथ के स्पिनर जडेजा की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने स्टंप आउट किया था. पहले दो सत्र यदि जोहानिसबर्ग में जन्में और मशहूर कोच रे जेनिंग्स के पुत्र कीटोन के नाम रहे, तो तीसरे सत्र में अश्विन ने जलवा बिखेरा. पिच पहले दिन ही स्पिनरों के अनुकूल दिख रही है और इसका भी अश्विन ने फायदा उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola