ePaper

टीम इंडिया को लगा झटका, रहाणे को लगी चोट, मनीष पांडे को मौका

Updated at : 07 Dec 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया को लगा झटका, रहाणे को लगी चोट, मनीष पांडे को मौका

मुंबई : भारत कई चोटों की समस्या से जूझ रहा है जिसमें बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम के अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रेक्चर होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मनीष पांडे ने ली है. आज […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत कई चोटों की समस्या से जूझ रहा है जिसमें बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम के अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रेक्चर होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मनीष पांडे ने ली है.

आज नेट के दौरान एक गेंद रहाणे को लग गयी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों में नहीं खेल पायेंगे जिसमें भारत 2-0 से बढ़त बनाये है. पांडे को रहाणे की जगह शामिल कर लिया गया है, मध्यम गति के शरदुल ठाकुर को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के विकल्प के तौर पर बुलाया गया है जो घुटने में सूजन से जूझ रहे हैं.

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम शमी की प्रगति पर कड़ी नजर रखे है और उसकी भागीदारी पर फैसला चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले लिया जायेगा” इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जन्में बंगाल के तेज गेंदबाज शमी के खेलने पर फैसला आज शाम को लिया जायेगा. कोहली ने वानखेडे स्टेडियम में कहा, ‘‘हम शाम में फैसला लेंगे कि उसका (मोहम्मद शमी) घुटना कैसा है. मोहाली टेस्ट के बाद उसके घुटने में थोड़ी सूजन थी इसलिये हमें इस पर सही फैसला लेना होगा. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola