VIDEO : युवी की शादी में कोहली,अनुष्का ने लगाया पंजाबी तड़का
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2016 6:33 PM
चंडीगढ़ : क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच विवाह बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी पहले पंजाबी रीति रिवाजों से फिर 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. शादी के मौके पर टीम इंडिया के खिलाडियों ने जमकर जश्न मनाया. शादी के मौके पर युवी के […]
चंडीगढ़ : क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच विवाह बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी पहले पंजाबी रीति रिवाजों से फिर 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. शादी के मौके पर टीम इंडिया के खिलाडियों ने जमकर जश्न मनाया. शादी के मौके पर युवी के खास और साथी खिलाड़ी, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी मौजूद थे.
https://www.instagram.com/p/BNrKTDBA2b8/
कोहली जश्न मनाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं, वैसे में जब उनके सबसे खास दोस्त युवी की शादी में भला कैसे वो शांस रहते. उन्होंने अनुष्का के साथ शादी की रात में जमकर ठुमके लगाये. कोहली और अनुष्का ने पंजाबी गाना ‘गुड नाल इश्क मिठा’ पर डांस किया. दोनों ने ऐसा समां बांधा कि समारोह में शामिल लोग दोनों जोड़ों को देखते रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










