जीत के बाद कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की, अश्विन को बताया चैंपियन

मोहाली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज खुलासा किया तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में टास और अच्छे विकेट पर पहले बल्लेबाजी का मौका गंवाने के बाद जीत दर्ज करके उनकी टीम को अतिरिक्त प्रेरणा मिली. भारतीय परिस्थितियों में टास जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करना काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन भारतीय टीम ने इसके […]
मोहाली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज खुलासा किया तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में टास और अच्छे विकेट पर पहले बल्लेबाजी का मौका गंवाने के बाद जीत दर्ज करके उनकी टीम को अतिरिक्त प्रेरणा मिली. भारतीय परिस्थितियों में टास जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करना काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन भारतीय टीम ने इसके बावजूद आठ विकेट से जीत दर्ज की. कोहली ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद कहा, ‘‘कोई भी पिच टर्न लेने वाली नहीं है. ”
भारतीय कप्तान टास के बाद इंग्लैंड के प्रशंसकों की प्रतिक्रिया पर हैरानी जतायी. उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. हमारा आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है. हमने टास गंवा दिया लेकिन उन्हें 280 के आसपास आउट कर दिया. जब उन्होंने टास जीता तो मैं दर्शकों के उत्साह से हैरान था. हमने दिखाया कि हम तब भी मैच जीत सकते हैं. वास्तव में इससे हमें प्रेरणा मिली है. ”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




