स्पिनरों के खिलाफ रहाणे की लचर प्रदर्शन जारी

मोहाली : उपमहाद्वीप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे हैं लेकिन टीम के साथी चेतेश्वर पुजारा ने उनका पूरा समर्थन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला की पांच पारियों में रहाणे 10.60 की औसत से सिर्फ 53 रन बना पाए […]
मोहाली : उपमहाद्वीप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे हैं लेकिन टीम के साथी चेतेश्वर पुजारा ने उनका पूरा समर्थन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला की पांच पारियों में रहाणे 10.60 की औसत से सिर्फ 53 रन बना पाए हैं.
प्रत्येक तरह के स्पिनर मौजूदा श्रृंखला में रहाणे को आउट करने में सफल रहे हैं. आफ स्पिनर मोईन अली और बायें हाथ के स्पिनर जफर अंसारी ने उन्हें राजकोट की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर आउट किया जबकि आज यहां लेग स्पिनर आदिल राशिद ने उन्हें पवेलियन भेजा. आज रहाणे को पगबाधा आउट करने वाले राशिद ने मैच के बाद कहा कि उन्हें यकीन था कि रहाणे के खिलाफ गुगली काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










