ePaper

झारखंड रणजी ट्रॉफी : इशान किशन ने जमाया रिकॉर्ड दोहरा शतक, सौरव तिवारी को पछाड़ा

Updated at : 06 Nov 2016 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड रणजी ट्रॉफी : इशान किशन ने जमाया रिकॉर्ड दोहरा शतक, सौरव तिवारी को पछाड़ा

थुम्बा (केरल) : झारखंड और दिल्‍ली के बीच रणजी ट्रॉफी में ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में झारखंड की ओर से बल्लेबाज इशान किशन ने रिकॉर्ड दोहरा शतक जमाकर अपनी टीम को अच्‍छी शुरुआत दिलायी. इशान किशन ने झारखंड की ओर खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जमाया और इस टूर्नामेंट […]

विज्ञापन

थुम्बा (केरल) : झारखंड और दिल्‍ली के बीच रणजी ट्रॉफी में ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में झारखंड की ओर से बल्लेबाज इशान किशन ने रिकॉर्ड दोहरा शतक जमाकर अपनी टीम को अच्‍छी शुरुआत दिलायी.

इशान किशन ने झारखंड की ओर खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जमाया और इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. हालांकि इससे पहले भी झारखंड के खिलाडियों ने रणजी में दोहरा शतक जमाया है, लेकिन इशान ने अब तक का सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया है. इससे पहले 2013-14 में सौरव तिवारी ने सबसे अधिक 238 रनों की पारी खेली थी. 2014-15 में इशांक जग्‍गी ने दो बार 201-201 रन की पारी खेली थी. 2015-16 में फिर सौरव तिवारी ने दोहरा शतक जमाया था और 209 रनों की पारी खेली थी.

इशान ने सौरव तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ा और एक नया कीर्तिमान बनाया. इशान ने अपनी पारी के दौरान 336 गेंदों का सामना किया और 21 चौकों और 14 छक्‍कों की मदद से 273 रन बनाये. ज्ञात हो इशान किशन के आकर्षक दोहरे शतक की मदद से झारखंड ने अपनी पहली पारी में 493 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola