विराट कोहली ने गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ गोवा में मनाई दिवाली

नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद एक बार फिर साथ-साथ नजर आये. दिवाली की रात गोवा में हुए इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट के एफसी गोवा बनाम डेली डायनामोज के मैच में ये दोनों अपनी टीम एफसी गोवा की हौसला अफजाई करते नजर आए. एफसी […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद एक बार फिर साथ-साथ नजर आये. दिवाली की रात गोवा में हुए इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट के एफसी गोवा बनाम डेली डायनामोज के मैच में ये दोनों अपनी टीम एफसी गोवा की हौसला अफजाई करते नजर आए. एफसी गोवा में विराट कोहली की 12 प्रतिशत साझेदारी है.
अनुष्का यहां खूबसूरत सफेद सलवार सूट और सुनहरे दुपट्टे में दिखीं, वहीं विराट ने जींस के साथ टीम की टी-शर्ट पहन रखी थी. फरवरी में अलगाव और फिर पैचअप की खबरों के बाद यह पहला मौका था जब दोनों सार्वजनिक तौर पर एकसाथ नजर आए हैं. हालांकि इससे पहले अनुष्का कई बार स्टेडियम पहुंचकर विराट की हौसला अफजाई करती दिखी हैं. विश्वकप 2015 के फाइनल मैच के लिए भी अनुष्का आस्ट्रेलिया गई थीं. हाल ही में विराट भी अनुष्का की फिल्म ‘सुल्तान’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे.
इससे पहले विराट ने अनुष्का के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘एनएच 10′ के लिए ट्वीट कर उनकी सराहना की थी. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘अभी ‘एनएच10′ देखी…और मैं इसका दीवाना हो गया. क्या..बेहतरीन फिल्म है…और खासतौर पर मेरी प्रिय (माय लव) की बेहतरीन अदाकारी…. मुझे तुम पर गर्व है… ‘ इस पर अनुष्का ने जवाब देते हुए ट्वीट किया था, ‘‘शुक्रिया…बहुत खुश हूं…. ‘ क्रिकेट और बालीवुड की इस शानदार जोडी को लेकर प्रशंसकों में एक अलग किस्म की दीवानगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




