ePaper

धौनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए : गांगुली

Updated at : 28 Oct 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
धौनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए : गांगुली

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धौनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. बंगाल क्रिकेट संघ और वीएलसीसी के बीच समझौते के इतर गांगुली ने कहा, ‘‘उसे चौथे नंबर पर खेलने दीजिए. वह वहां […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धौनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.

बंगाल क्रिकेट संघ और वीएलसीसी के बीच समझौते के इतर गांगुली ने कहा, ‘‘उसे चौथे नंबर पर खेलने दीजिए. वह वहां से मैच खत्म करेगा. फिनिशर का मतलब यह नहीं है कि उसे 40वें ओवर से बल्लेबाजी करनी होगी. विराट (कोहली) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करता है और वह मैच खत्म कर रहा है. यह गलत समझ है कि फिनिशिर को निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी.

धौनी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी भारत को जीत दिलाई है.” रांची में बुधवार को न्यूजीलैंड ने 19 रन से जीत दर्ज की जिसमें भारत के शीर्ष बल्लेबाज कोहली ने 45 रन की पारी खेली. गांगुली ने कहा कि भारत की कोहली पर निर्भरता बढ़ रही है. इससे पहले कैब ने जिलों में क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए वीएलसीसी से हाथ मिलाए. यह दो साल का करार होगा जिसमें कैब को क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola