बीसीसीआई ने मीडिया अधिकार निविदा प्रक्रिया स्थगित की

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने अपने वैश्विक मीडिया अधिकार (प्रसारण और डिजीटल) अनिश्चितकाल के लिये टालने का फैसला किया. पहले इसे कल संपन्न होना था लेकिन न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति ने इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिये अभी तक अपना स्वतंत्र लेखा परीक्षक नियुक्त नहीं किया है. बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति में अपनी तरफ […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने अपने वैश्विक मीडिया अधिकार (प्रसारण और डिजीटल) अनिश्चितकाल के लिये टालने का फैसला किया. पहले इसे कल संपन्न होना था लेकिन न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति ने इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिये अभी तक अपना स्वतंत्र लेखा परीक्षक नियुक्त नहीं किया है.
बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति में अपनी तरफ की कहानी बयां की कि किस तरह से उसने उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा पैनल के साथ लगातार संपर्क किया और कैसे अधिकार देने में देरी के कारण उसके व्यासायिक हित प्रभावित हो रहे हैं.
इसके साथ ही उसने विश्व भर के संभावित बोलीदाताओं, जिनकी संख्या 18 है, से भी माफी मांगी. विज्ञप्ति में बीसीसीआई की प्रक्रिया पर निर्देश की मांग, समिति द्वारा इस पर विस्तार से जानकारी देने और उस पर बोर्ड के जवाब के बारे में भी बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




