ePaper

धौनी का रिटर्न कैच रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट : विलियमसन

Updated at : 21 Oct 2016 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी का रिटर्न कैच रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट : विलियमसन

नयी दिल्ली : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ यहां खेले गये दूसरे वनडे में कसी गेंदबाजी के लिए अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की और कहा कि महेंद्र सिंह धौनी का टिम साउदी द्वारा लिया गया रिटर्न कैच जीत में काफी अहम रहा. जब विलियमसन से पूछा गया कि उनके गेंदबाजों और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ यहां खेले गये दूसरे वनडे में कसी गेंदबाजी के लिए अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की और कहा कि महेंद्र सिंह धौनी का टिम साउदी द्वारा लिया गया रिटर्न कैच जीत में काफी अहम रहा.

जब विलियमसन से पूछा गया कि उनके गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने इतने कम स्कोर का बचाव करने में कैसे मदद की तो उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धौनी जैसे खिलाडी मैच फिनिशर हैं, अगर उन्हें उनके शाट खेलने दिये जाये तो वे सर्वश्रेष्ठ हैं. वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी है. उसका कैच हमारे लिये काफी बडा रहा. ”

विलियमसन इस पिच पर अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश थे, उन्होंने कहा, ‘‘कोटला की इस तरह की पिच पर आपको बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिये कुछ विशेष क्षेत्रों में गेंदबाजी करनी होती है. ओस के कारण गेंद गीली थी, इसे देखते हुए उनका प्रयास काफी अच्छा था. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola