ePaper

भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 23 फरवरी से, पुणे, रांची व धर्मशाला में मैच

Updated at : 21 Oct 2016 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 23 फरवरी से, पुणे, रांची व धर्मशाला में मैच

नयी दिल्ली : चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज पुणे में 23 फरवरी से शुरू होगी. इससे एक दिन पहले ही मेहमानों की टी20 टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खत्म करेगी. इस सत्र में भारत के व्यस्त घरेलू कार्यक्रम के अंतर्गत चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पुणे, रांची […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज पुणे में 23 फरवरी से शुरू होगी. इससे एक दिन पहले ही मेहमानों की टी20 टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खत्म करेगी. इस सत्र में भारत के व्यस्त घरेलू कार्यक्रम के अंतर्गत चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पुणे, रांची और धर्मशाला पहली बार टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे.

दोनों टीमें बार्डर-गावस्कर ट्राफी में अपने अभियान की शुरुआत 23 से 27 फरवरी के बीच पुणे मे पहले टेस्ट से करेंगी. सीरीज का अगला मैच चार से आठ मार्च तक बेंगलुरु में खेला जायेगा. अंतिम दो मैच दो नये टेस्ट केंद्रों रांची और धर्मशाला में क्रमश: 16 से 20 मार्च और 25 से 29 मार्च तक आयोजित होंगे. आस्ट्रेलिया की श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 17 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी.

आस्ट्रेलिया ने भारत के अंतिम दौरे पर उसे 4 – 0 से वाइटवाश किया था. जिन तीन केंद्रों ने बीते समय में वनडे अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की थी, उन्हें पिछले साल नंवबर में टेस्ट का दर्जा मिल गया था. दिलचस्प बात है कि ये तीनों केंद्र बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव अजय शिर्के और संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी के घरेलू मैदान हैं. भारत इस व्यस्त मौजूदा घरेलू सत्र में 13 टेस्ट, आठ वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola