ePaper

पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह के प्रेरणास्रोत हैं रविचंद्रन अश्विन

Updated at : 17 Oct 2016 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह के प्रेरणास्रोत हैं रविचंद्रन अश्विन

दुबई : भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह के लिए बहुत प्रेरणास्रोत है जो संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये. शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां चल रहे दिन रात्रि टेस्ट के दौरान पांच विकेट की उपलब्धि हासिल की […]

विज्ञापन

दुबई : भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह के लिए बहुत प्रेरणास्रोत है जो संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये. शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां चल रहे दिन रात्रि टेस्ट के दौरान पांच विकेट की उपलब्धि हासिल की थी.

शाह ने कहा कि अश्विन के उत्साहित करने वाले शब्द प्रेरणादायी थे. शाह ने अश्विन की ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हां, उसने (अश्विन) ने ‘गुडलक’ कहा है इसलिए मैं इसका शुक्रगुजार हूं. यह बहुत प्रेरणादायी है जब कोई महान गेंदबाज जो कि 200 विकेट ले चुका है और आपको ‘गुडलक’ संदेश देता है तो यह सचमुच मेरे लिए प्रेरणादायी है. ”

अश्विन हाल में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे, उन्होंने ट्वीट में शाह की तारीफ की थी. भारत के फार्म में चल रहे इस स्पिनर ने ट्वीट किया था, ‘‘गुडलक, ईश्वर आपको तरक्की दिलाये. उसे देखना सचमुच अच्छा था.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola