अब मां का नाम लिखा जर्सी पहनेंगे धौनी,कोहली, रहाणे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे महिलाओं को सम्मान दिलाने के मुहिम में शामिल हो गये हैं और उन्होंने एक अभियान ‘नयी सोच’ के लिए एक विज्ञापन किया है, जिसमें उनकी जर्सी पर उनकी मां का नाम लिखा है. महेंद्र सिंह धौनी की जर्सी पर उनकी मां देवकी […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे महिलाओं को सम्मान दिलाने के मुहिम में शामिल हो गये हैं और उन्होंने एक अभियान ‘नयी सोच’ के लिए एक विज्ञापन किया है, जिसमें उनकी जर्सी पर उनकी मां का नाम लिखा है.
महेंद्र सिंह धौनी की जर्सी पर उनकी मां देवकी का नाम लिखा है. विज्ञापन में जब उनसे एक संवाददाता पूछता है कि आपने मां के नाम वाली जर्सी पहनी है, कोई खास वजह, तो धौनी पलट कर कहते हैं, अब तक मैं पिता के नाम वाली ज र्सी पहनता था तो आपने कभी नहीं पूछा कि कोई खास वजह.
वहीं कोहली विज्ञापन में कहते हैं कि आप सोच रहे होंगे कि यह किसका नाम है? यह मेरा ही नाम है, यह मेरी मां का नाम है, मैं जितना कोहली हूं उतना सरोज भी हूं.
अजिंक्य रहाणे विज्ञापन में कहते नजर आ रहे हैं कि जब मैं छोटा था तो मेरी मां मेरा किटबैग उठाकर मुझे प्रैक्टिस के लिए ले जाती थी. छोटा भाई गोद में रहता था. मेरे लिए जितना पिता नाम रोशन करना जरूरी है, उतना ही मां सुजाता का नाम भी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










