विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करेगा पाकिस्तान
Updated at : 06 Oct 2016 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

अबु धाबी : पाकिस्तान के वनडे कप्तान अजहर अली ने आज कहा कि बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर उनकी टीम 2019 विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करेगी. पाकिस्तान ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 136 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीत ली. इससे वह आईसीसी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच […]
विज्ञापन
अबु धाबी : पाकिस्तान के वनडे कप्तान अजहर अली ने आज कहा कि बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर उनकी टीम 2019 विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करेगी. पाकिस्तान ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 136 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीत ली. इससे वह आईसीसी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया जबकि वेस्टइंडीज नौवे स्थान पर खिसक गया.
मेजबान इंग्लैंड और अगले साल 30 सितंबर को शीर्ष सात स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करेंगी. अली ने कहा ,‘‘ यह महत्वपूर्ण श्रृंखला थी और अभी कई चुनौतियां सामने है. हमें बेहतर प्रदर्शन जारी रखना होगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और टीम का तालमेल बेहतरीन है. इसका श्रेय चयन समिति , फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन, फिजियो ग्रांट लुडेन और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर को जाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




