जब मैदान के बाहर आपस में भिड़ गये हरभजन, अश्विन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे सफलतम स्पिनरों में शामिल हरभजन सिंह ने अपने साथी स्पिनर आर अश्विन की सफलता पर ही सवाल उठा दिया है. भज्जी जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है. टीम के साथ खेलते हुए हमेशा उनका किसी न किसी खिलाड़ी के साथ पंगा होता रहा है. लेकिन इस बार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे सफलतम स्पिनरों में शामिल हरभजन सिंह ने अपने साथी स्पिनर आर अश्विन की सफलता पर ही सवाल उठा दिया है. भज्जी जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है. टीम के साथ खेलते हुए हमेशा उनका किसी न किसी खिलाड़ी के साथ पंगा होता रहा है. लेकिन इस बार उन्होंने भारत के मौजूदा समय के स्टार स्पिनर अश्विन के साथ पंगा ले लिया है.
हरभजन सिंह ने आर अश्विन की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफलता उनकी खुद की नहीं है बल्कि अश्विन की सफलता के पीछे कोच और पिच क्यूरेटर का हाथ रहा है. इसके बाद क्या था अश्विन भी इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए भज्जी पर टूट पड़े.
अश्विन ने भज्जी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, कप्तान या कोच उनके लिए पिच तैयार नहीं करते हैं. बल्कि उन्हें सफलता उनके दम पर मिल रही है. गौरतलब हो कि अश्विन इस समय दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गये हैं. इसके अलावा अपनी गेंदबाजी से भी वो लगातार कमाल दिखाते रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकार 10 विकेट लिये और सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं.
अश्विन की इसी सफलता के बारे में जब भज्जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, अश्विन को पिच क्यूरेटरों की मदद मिल रही है और उनके कैरियर में मिल रही सफलता में क्यूरेटरों की अहम भूमिका है. भज्जी के इस हमला पर अश्विन ने पलटवार करते हुए कहा, पिच कप्तान विराट कोहली और कोच कुंबले तैयार नहीं करते हैं. पिच का चरित्र कैसा होगा यह भी टीम प्रबंधन तय नहीं करता है. लेकिन जब दूसरे देश घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हैं तो हमें क्यों ने नहीं उठाना चाहिए.
अश्विन ने कहा, यह दुखद स्थिति है कि लोग सझते नहीं हैं. इंग्लैंड जब अपने घर पद दो-तीन दिन में मैच जीत जाती है तो कोई कुछ नहीं बोलता है, लेकिन भारत में ऐसा कुछ होता है तो विवाद पैदा हो जाता है. इधर अश्विन के जवाब के बाद भी भज्जी अपनी बात पर कायम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










