दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, कप्तान डिविलियर्स दो महीने के लिए टीम से बाहर
Updated at : 27 Sep 2016 9:06 PM (IST)
विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय कप्तान एबी डिविलियर्स बायीं कोहनी की समस्या से निजात पाने के लिए आपरेशन कराएंगे जिसके कारण वह कम से कम दो महीने के लिए बाहर हो सकते हैं. दक्षिण अफ्रीकी टीम के डाक्टर मोहम्मद मूसाजी ने आज कहा, ‘‘दुर्भाग्य से एबी डिविलियर्स आज सुबह फिटनेस टेस्ट पास करने में […]
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय कप्तान एबी डिविलियर्स बायीं कोहनी की समस्या से निजात पाने के लिए आपरेशन कराएंगे जिसके कारण वह कम से कम दो महीने के लिए बाहर हो सकते हैं. दक्षिण अफ्रीकी टीम के डाक्टर मोहम्मद मूसाजी ने आज कहा, ‘‘दुर्भाग्य से एबी डिविलियर्स आज सुबह फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहा.”
उन्होंने कहा, ‘‘फिजियोथेरेपिस्ट ने बल्लेबाजी के दौरान उसकी कोहनी पर पट्टी बांधी थी और उसे कुछ शाट खेलने में राहत महसूस हो रही थी लेकिन दर्द पूरी तरह से नहीं गया.” मूसाजी ने कहा, ‘‘हम अगले हफ्ते की शुरुआत में उसके आपरेशन की योजना बना रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि क्रिसमस के दौरान श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से पहले वह वापसी कर लेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




