घरेलू सरजमीं पर 2012 के बाद एक भी मैच नहीं हारा भारत

Updated at : 26 Sep 2016 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू सरजमीं पर 2012 के बाद एक भी मैच नहीं हारा भारत

नयी दिल्‍ली : भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्‍ट श्रृंखला का पहला मैच टीम इंडिया ने जोरदार ढंग से अपने कब्‍जे में ले लिया. आज पांचवें दिन भारत ने अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर न्‍यूजीलैंड को 197 रन से हरा दिया. अश्विन ने इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्‍ट श्रृंखला का पहला मैच टीम इंडिया ने जोरदार ढंग से अपने कब्‍जे में ले लिया. आज पांचवें दिन भारत ने अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर न्‍यूजीलैंड को 197 रन से हरा दिया. अश्विन ने इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट झटके.

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर अपना जीत का अभियान भी जारी रखा है. टीम इंडिया 2012 के बाद से अब तक अपनी धरती में एक भी मैच नहीं हारी है. 2012 के बाद से भारत अब तक कुल 12 टेस्‍ट मैच खेल चुका है जिसमें उसे शतप्रतिशत जीत मिली है.

2012 में भारत को इंग्‍लैंड से हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और ऑस्‍ट्रेलिया, वेस्‍टइंडीज,दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को अपने घर पर परास्‍त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola