ePaper

‘‘पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का सवाल ही पैदा नहीं होता''''

Updated at : 23 Sep 2016 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
‘‘पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का सवाल ही पैदा नहीं होता''''

कोझिकोड : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भविष्य में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली की संभावना से पूरी तरह से इनकार किया और कहा कि इस बारे में सोचना भी सही नहीं है. भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिये यहां पहुंचे ठाकुर ने कहा कि भारत किसी भी समय पाकिस्तान को […]

विज्ञापन

कोझिकोड : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भविष्य में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली की संभावना से पूरी तरह से इनकार किया और कहा कि इस बारे में सोचना भी सही नहीं है. भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिये यहां पहुंचे ठाकुर ने कहा कि भारत किसी भी समय पाकिस्तान को तबाह कर सकता है लेकिन उसे विश्वस्तर पर अलग थलग करना अधिक महत्वपूर्ण है.

ठाकुर भाजपा सांसद और युवा विभाग के अध्यक्ष भी हैं. ठाकुर से जब पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने की किसी योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उरी में आतंकी हमले के संदर्भ में कहा, ‘‘जो कुछ हुआ उसे देखते हुए इस बारे में सोचना भी सही नहीं है. ‘ उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि पाकिस्तान के खिलाफ इस साल श्रृंखला का कोई कार्यक्रम नहीं है.
उरी आतंकी हमले के बाद भारत के पाकिस्तान के साथ संबंधों में गिरावट आयी है और इस पडोसी देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की जा रही है. प्रादेशिक सेना के भी अधिकारी ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान को 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में हराया था. भारत ने विश्व कप क्रिकेट के भी सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया. वह किसी भी पाकिस्तान को तबाह कर सकता है लेकिन उसे विश्व स्तर पर अलग थलग करना अधिक महत्वपूर्ण है. ‘
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola