पाकिस्तान के खिलाफ रुट, स्टोक्स, वुड की इंग्लैंड टी20 टीम में वापसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले एकमात्र ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिये जो रुट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड जैसे खिलाडियों को फिर से अपनी टीम में शामिल किया है. रुट, एलेक्स हेल्स और मोईन अली को श्रीलंका के खिलाफ खेले गये टी20 मैच में विश्राम दिया गया था […]
विज्ञापन
लंदन : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले एकमात्र ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिये जो रुट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड जैसे खिलाडियों को फिर से अपनी टीम में शामिल किया है. रुट, एलेक्स हेल्स और मोईन अली को श्रीलंका के खिलाफ खेले गये टी20 मैच में विश्राम दिया गया था जबकि स्टोक्स और वुड ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है.
स्टोक्स ने विश्व टी20 फाइनल के बाद इस प्रारुप में कोई मैच नहीं खेला है. विश्व टी20 फाइनल में कार्लोस ब्रेथवेट ने उनकी आखिरी चार गेंदों पर छक्के जडकर वेस्टइंडीज को जीत दिलायी थी. जिन खिलाडियों को बाहर किया गया है उनमें लियाम डासन, जोनी बेयरस्टॉ, दाविद मलान और जेम्स विन्से शामिल हैं.
टीम इस प्रकार है : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, टिमाल मिल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रुट, जैसन राय, बेन स्टोक्स, डेविड विली और मार्क वुड.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










