ब्रेकअप के बाद पैचअप से निखर गये हैं ‘रन-वीर’ विराट कोहली

कहते हैं कि प्रेम में अलगाव इंसान को बदलकर रख देता है, जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है हमारे युवा क्रिकेटर विराट कोहली के साथ. विराट कोहली बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते में थे. लेकिन पिछले विश्वकप में भारत की हार के बाद इन दोनों के रिश्तों में खटास आयी और […]
कहते हैं कि प्रेम में अलगाव इंसान को बदलकर रख देता है, जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है हमारे युवा क्रिकेटर विराट कोहली के साथ. विराट कोहली बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते में थे. लेकिन पिछले विश्वकप में भारत की हार के बाद इन दोनों के रिश्तों में खटास आयी और हमेशा एक साथ दिखने वाले इन दो दिलों के बीच दूरियां उत्पन्न हो गयीं. काफी दिनों तक दोनों को एक साथ नहीं देखा गया, यहां तक कि इंस्टाग्राम से विराट ने अनुष्का को अनफॉलो भी कर दिया था. ब्रेकअप के बाद विराट के बल्ले में मानो चार चांद लग गये और उन्होंने एक से एक बेहतरीन पारियां खेलीं. कई शतक जड़े. अपनी कप्तानी में टीम को टेस्ट सीरीज जिताया. तब यह कहा जाने लगा कि ब्रेकअप ने विराट को बदल कर रख दिया. अब जबकि इनके बीच पैचअप हो गया है विराट का बल्ला रण बरसाए जा रहा है और वे ‘रन-वीर’ बन चुके हैं. वेस्टइंडीज दौरे के पहले ही मैच में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने रिकार्ड बना दिया है. मोहम्मद अजहरुद्दीन के उस रिकार्ड को भी तोड़ दिया है जिसमें वे विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में गिने जाते थे .अजहर ने 192 रन बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




