ePaper

लार्ड्स टेस्ट : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया

Updated at : 18 Jul 2016 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
लार्ड्स टेस्ट : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया

लंदन : लार्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रनों से पराजित कर दिया जिसमें उसके फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने शानदान प्रदर्शन करते हुए 141 रन देकर 10 विकेट लिये. शाह ने लार्ड्स में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और लार्ड्स में 154 रन देकर 8 विकेट लेने के अपने देश के […]

विज्ञापन

लंदन : लार्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रनों से पराजित कर दिया जिसमें उसके फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने शानदान प्रदर्शन करते हुए 141 रन देकर 10 विकेट लिये. शाह ने लार्ड्स में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और लार्ड्स में 154 रन देकर 8 विकेट लेने के अपने देश के वकार युनुस के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढत ले ली है.

पाकिस्तान ने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 207 रन बनाकर आउट हो गई. एक समय इंग्लैंड की स्थिति मजबूत लग रही थी और उसने छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाये थे. तब जानी बेयरस्टो (48 रन) और क्रिस वेएक्स (23 रन) के बीच 56 रनों की साझेदारी हो चुकी थी. इस जोडी को शाह ने तोडा और उन्होंने बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola