टेस्ट टीम में सलेक्शन के बारे में नहीं सोचा : राहुल

बासेटेरे (सेंट किट्स) : भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने यहां दो अभ्यास मैचों में दो अर्धशतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई से एंटिगा में शुरू होने वाली सीरीज के लिए टेस्ट टीम में स्थान के लिए दावा लगभग पक्का लिया है लेकिन इस युवा खिलाडी ने कहा कि यह विचार अभी तक उनके दिमाग […]
बासेटेरे (सेंट किट्स) : भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने यहां दो अभ्यास मैचों में दो अर्धशतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई से एंटिगा में शुरू होने वाली सीरीज के लिए टेस्ट टीम में स्थान के लिए दावा लगभग पक्का लिया है लेकिन इस युवा खिलाडी ने कहा कि यह विचार अभी तक उनके दिमाग में नहीं आया है.
वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दौरे के दूसरे मैच के दूसरे दिन वह नाबाद 64 रन पर रिटायर हो गये और इसी मैदान पर पहले अभ्यास मैच में उन्होंने 51 रन का स्कोर खड़ा किया था. राहुल ने वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘चयन मेरे नियंत्रण में नहीं है.
बतौर खिलाडी हम सिर्फ तैयारी के बारे में सोचते हैं और अगर मौका मिलता है तो हम इसमें बढिया प्रदर्शन करना चाहते हैं, खुद अपने लिए और टीम दोनों के लिए. ” उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट शुरू होने में अभी एक हफ्ते का समय है इसलिये अगले दो दिन हम जान जायेंगे कि कौन खेलेगा और कौन नहीं. मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं. जो होना है वो तो होकर रहेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




