ePaper

मैं अपने धर्म इस्लाम के लिए क्रिकेट को भी छोड़ सकता हूं : मोईन खान

Updated at : 16 Jul 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
मैं अपने धर्म इस्लाम के लिए क्रिकेट को भी छोड़ सकता हूं : मोईन खान

लंदन : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोईन खान ने कहा है कि भले ही क्रिकेट उनकी जिंदगी है लेकिन वो अपने धर्म इस्लाम के लिए क्रिकेट को भी छोड़ सकते हैं. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि उन्हें अपने धर्म पर फक्र है और वे इसे लेकर काफी गंभीर हैं. उन्हें धर्म से […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोईन खान ने कहा है कि भले ही क्रिकेट उनकी जिंदगी है लेकिन वो अपने धर्म इस्लाम के लिए क्रिकेट को भी छोड़ सकते हैं.

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि उन्हें अपने धर्म पर फक्र है और वे इसे लेकर काफी गंभीर हैं. उन्हें धर्म से खुशी मिलती है. उन्होंने कहा कि वे लंबी दाढ़ी रखते हैं, जिसके कारण कई बार उनकी पहचान पर सवाल उठाये जाते हैं. लेकिन उन्हें अपनी दाढ़ी को लेकर कोई संकोच नहीं है यह उनके धर्म का हिस्सा है और वे मुसलमानों के प्रति एक आदमी का मन भी बदल सके, तो यह उनके लिए गौरव की बात होगी.

पाकिस्तान में जन्मे मोईन अली अपने पुत्र को भी क्रिकेटर बनाना चाहते हैं, जबकि उनकी पत्नी उसे ‘आलीम’ धार्मिक मामलों का विशेषज्ञ बनाना चाहती हैं. मोईन को अपने धर्म में अपार श्रद्धा है और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि वे मुसलमान हैं लेकिन वे खुद को उतना ही ब्रिटिश समझते हैं, जितना कोई और इंगलिश मैन महसूस करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola