ePaper

वाराणसी से रांची लौट रहे हैं धौनी, फेसबुक पर शेयर की तसवीर

Updated at : 13 Jul 2016 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी से रांची लौट रहे हैं धौनी, फेसबुक पर शेयर की तसवीर

भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धौनी वाराणसी से अपने घर रांची लौट रहे हैं. आज उन्होंने फेसबुक पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है -आन द वे बैक फ्राम वाराणसी’. इस तसवीर में धौनी काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक हरे-भरे खेत में दिख रहे हैं. धौनी ने […]

विज्ञापन

भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धौनी वाराणसी से अपने घर रांची लौट रहे हैं. आज उन्होंने फेसबुक पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है -आन द वे बैक फ्राम वाराणसी’. इस तसवीर में धौनी काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक हरे-भरे खेत में दिख रहे हैं. धौनी ने काला चश्मा पहना है और माथे पर तिलक भी लगाया है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि वे किसी मंदिर में पूजा करके भी आ रहे हैं.

गौरतलब है कि धौनी रविवार शाम बनारस पहुंचे थे और यहां के एक जिम में जमकर पसीना बहाया था. महमरगंज स्थित जिम में उन्होंने बच्चों को फिटनेस मंत्र भी दिया. जिम में बच्चों के साथ समय बिताने के बाद वे सीधे होटल चले गए. सुरक्षा के मद्देनजर जिम के अंदर मोबाइल और कैमरा बैन कर दिया गया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां धौनी नदेसर स्थित एक होटल में आराम करने के बाद महमूरगंज स्थित स्पोर्ट फिट जिम का जायजा लेने पहुंचे जहां उनका इंतजार फैन घंटों से कर रहे थे. उनके कार से उतरते ही फैंस धौनी-धौनी चिल्लाने लगे. सोमवार को उन्होंने डीपीएस स्कूल में बच्चों से मिलकर उन्‍हें क्रिकेट के टिप्स भी दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola