इमरान खान ने लगायी शादी की ‘हैट्रिक” !
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद : क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान लंदन में एक सादे समारोह में तीसरी बार निकाह कर लिया है. मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी. पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष 63 वर्षीय इमरान ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा था कि वह तीसरी बार शादी करने […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान लंदन में एक सादे समारोह में तीसरी बार निकाह कर लिया है. मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी. पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष 63 वर्षीय इमरान ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा था कि वह तीसरी बार शादी करने पर विचार कर सकते हैं.
पहली दो पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है. दुनिया टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान ने ‘शादियों की हैट्रिक पूरी कर ली है.’ क्रिकेट में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने के लिये हैट्रिक शब्द का उपयोग किया जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान ने जिस महिला से निकाह किया है वह मेनका परिवार से संबंध रखती हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन में सादे समारोह में शादी की.
Rumours abt my marriage absolutely baseless. I have not gotten married. When I do I will announce & celebrate publicly.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 12, 2016
जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मेनका पंजाब प्रांत का प्रभावशाली परिवार है. अन्य टीवी चैनलों की रिपोर्टों में कहा गया है कि इमरान को अपनी पत्नी के साथ लंदन में देखा गया जहां वह अपने दो बेटों के साथ छुट्टियों पर गये थे. उनकी तीसरी पत्नी के बारे में हालांकि कोई निश्चित रिपोर्ट नहीं है लेकिन जियो ने उनका नाम मरियम बताया है.
हालांकि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया और कहा कि वह जल्द ही राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिये वापसी करेंगे. पार्टी के केंद्रीय सूचना सचिव नईम उल हक ने कहा, ‘‘यह सच नहीं है. हम समाचार चैनलों को देख रहे हैं और हंस रहे हैं. ”
इमरान ने 1995 में ब्रिटेन की जेमिमा गोल्डस्मिथ (बाद में जेमिमा खान) से शादी की थी लेकिन 2004 में वे अलग हो गये थे. इसके बाद उन्होंने बीबीसी की संवाददाता रेहम खान से निकाह किया लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










