ePaper

वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन होंगे अहम खिलाड़ी : गांगुली

Updated at : 08 Jul 2016 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन होंगे अहम खिलाड़ी : गांगुली

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज दौरे में भारत की सफलता में अहम भूमिका निभायेंगे जो नये मुख्य कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में पहली श्रृंखला होगी. गांगुली आज 44 साल के हो गये. उन्होंने अपने निवास पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अश्विन वेस्टइंडीज […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज दौरे में भारत की सफलता में अहम भूमिका निभायेंगे जो नये मुख्य कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में पहली श्रृंखला होगी. गांगुली आज 44 साल के हो गये. उन्होंने अपने निवास पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अश्विन वेस्टइंडीज में महत्वपूर्ण साबित होंगे. ”

वेस्टइंडीज की टीम ने हाल में दूसरा विश्व ट्वेंटी20 खिताब अपने नाम किया था, टीम त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के बाद उप विजेता रही थी, जिसमें तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका थी. वेस्टइंडीज का यह साल शानदार रहा है जिसमें उसने महिला विश्व टी-20 और अंडर 19 विश्व कप भी जीता है.
गांगुली ने कहा, ‘‘वे मजबूत दिख रहे हैं और शानदार फार्म में हैं. लेकिन मुझे लगता है कि भारत के पास ऐसी टीम है जो उन्हें शिकस्त दे सकती है. मैं विराट कोहली और अनिल कुंबले को शुभकामनायें देता हूं. ” कुंबले नौ से 16 जुलाई तक वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के साथ मुख्य कोच की भूमिका की शुरुआत करेंगे. इसके बाद 21 जुलाई से 22 अगस्त तक चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola