भज्जी और युवी दोनों मेरे छोटे भाई जैसे : शोएब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह के उस दावे पर ठहाका लगाया जिसमें इस भारतीय आफ स्पिनर ने कहा था कि इस पूर्व तेज गेंदबाज ने एक बार पाकिस्तान में होटल के एक कमरे में उनकी और युवराज सिंह की पिटायी की थी. अख्तर ने कहा, ‘‘मुझे लग रहा है कि उसने इसे दिल […]
विज्ञापन
कराची : शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह के उस दावे पर ठहाका लगाया जिसमें इस भारतीय आफ स्पिनर ने कहा था कि इस पूर्व तेज गेंदबाज ने एक बार पाकिस्तान में होटल के एक कमरे में उनकी और युवराज सिंह की पिटायी की थी.
अख्तर ने कहा, ‘‘मुझे लग रहा है कि उसने इसे दिल पर ले लिया. हां ऐसा 2004 में हुआ था जब हम रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेल रहे थे. लेकिन इसमें कुछ भी गंभीर नहीं था. यह केवल मजे के लिये किया गया था. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘असल में हम आपस में वैसे ही मस्ती कर रहे थे. भज्जी और युवी दोनों मेरे छोटे भाई जैसे हैं उन्हें पीटने का सवाल ही पैदा नहीं होता. ‘
हरभजन ने भारतीय टीवी चैनल पर इस घटना का जिक्र किया था और पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसे विशेष तवज्जो दी थी. उस श्रृंखला में पाकिस्तान के कप्तान रहे इंजमाम उल हक ने भी उस घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘‘शोएब मजबूत कदकाठी का था और उससे गले मिलने या हाथ मिलाने से भी अन्य खिलाडियों को दर्द हो सकता था. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










