बुमराह इस साल सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 मैच में इतिहास रच डाला है. उनके नाम इस साल सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. बुमराह इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 24 विकेट ले चुके हैं. इस साल बुमराह ने अब तक 18 टी-20 […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 मैच में इतिहास रच डाला है. उनके नाम इस साल सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. बुमराह इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 24 विकेट ले चुके हैं. इस साल बुमराह ने अब तक 18 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 4 मैडन ओवर के साथ शानदार गेंदबाजी की है और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. जिंबाब्वे के खिलाफ कल खेले गये दूसरे टी-20 मैच में बुमराह ने तीन विकेट चटकाये थे.
बुमराह के ठीक पीछे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन हैं. हुसैन अब तक इस साल 14 मैच में 22 विकेट ले चुके हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन हैं. अश्विन इस साल 15 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं. चौथे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 16 मैचों की 15 पारियों में 20 विकेट लेकर मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




