धौनी ने बनाया वनडे में कप्तानी का रिकॉर्ड
Updated at : 15 Jun 2016 3:46 PM (IST)
विज्ञापन

हरारे : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी भले ही अपनी कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी को लेकर इन दिनों आलोचना के शिकार हो रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर उनके कप्तानी कैरियर में रोजाना रिकार्ड की कड़ी जुड़ती जा रही है. धौनी इन दिनों जिंबाब्वे दौरे पर हैं, जहां जिंबाब्वे के […]
विज्ञापन
हरारे : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी भले ही अपनी कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी को लेकर इन दिनों आलोचना के शिकार हो रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर उनके कप्तानी कैरियर में रोजाना रिकार्ड की कड़ी जुड़ती जा रही है.
धौनी इन दिनों जिंबाब्वे दौरे पर हैं, जहां जिंबाब्वे के खिलाफ उनकी अगुआई में टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. आज तीसरे वनडे का मैच प्रगति पर है. तीसरा वनडे धौनी के लिए खास है. खास इस मायने में क्योंकि मैदान पर बतौर कप्तान उतरते ही धौनी के कैरियर में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है.
धौनी आज जैसे ही मैदान पर उतरे बतौर कप्तानी सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने श्रीलंका के महान कप्तान और बल्लेबाज अर्जुन रणतुंगा के रिकार्ड को तोड़ दिया. रणतुंगा ने बतौर कप्तान 193 वनडे मैच खेला था. वहीं धौनी 194 वनडे मैच में कप्तानी कर ली है और उनकी यात्रा अभी रुकी नहीं है.
धौनी भारत के सबसे सफलकप्तानहैं. भारत की ओर से सबसे अधिक वनडे मैचों में कप्तानी करने के मामले में धौनी काफी आगे चल रहे हैं. इससे पहले भारत की ओर से सबसे अधिक वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था. हालांकि धौनी अजहरुद्दीन से काफी आगे निकल गये हैं. अजहर ने 174 वनडे मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है. इसके बाद भारत के सबसे सफल कप्तानों में याद किये जाने वाले सौरव गांगुली का नाम आता है. गांगुली ने 147 वनडे मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है.
बतौर कप्तान सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाले खिलाडियों में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. उन्होंने 230 मैचों में कप्तानी की है. इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग हैं. फ्लेमिंग ने 218 मैचों में कप्तानी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




