टीम इंडिया के मुख्‍य कोच पद के लिए BCCI को मिले 57 आवेदन

Updated at : 12 Jun 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के मुख्‍य कोच पद के लिए BCCI को मिले 57 आवेदन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं के मौजूदा अध्यक्ष संदीप पाटिल उन 57 आवेदकों में शामिल हैं जिन्होंने बीसीसीआई के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन भरा है. इस पद के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून थी. बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति के जरिये आवेदनों की संख्या की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री और चयनकर्ताओं के मौजूदा अध्यक्ष संदीप पाटिल उन 57 आवेदकों में शामिल हैं जिन्होंने बीसीसीआई के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन भरा है. इस पद के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून थी.

बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति के जरिये आवेदनों की संख्या की पुष्टि की. विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिये आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 10 जून 2016 थी और बीसीसीआई को भारत और विदेशों से कोचों से कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए.’ इसके अनुसार, ‘‘आवेदनों की शुरुआती छंटनी बीसीसीआई के मानद सचिव के कार्यालय द्वारा की जायेगी. इस शुरुआती छंटनी के बाद मानदंड़ पर खरे उतरने वाले उम्मीदवारों की सूची पर फिर से विचार किया जायेगा. ‘

शास्त्री और पाटिल के अलावा जिन अन्य भारतीय खिलाडियों ने इस पद के लिये आवेदन भरा है, उसमें पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और बलविंदर सिंह संधू तथा रिषिकेश कानिटकर शामिल हैं. हालांकि शास्त्री के ग्रुप के सहयोगी स्टाफ भरत अरुण, आर श्रीधर और संजय बांगड ने मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन नहीं भरा है, शायद ये सब बीसीसीआई के विशेषज्ञ कोचों जैसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिये दिये जाने वाले विज्ञापन का इंतजार कर रहे हों.

* टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई को चाहिए ‘हिन्दी बोलने वाला कोच
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिये जो आवेदन जारी किया था उसमें नौ सूत्री मानदंड दिये गये हैं. जिसमें हिन्दी बोलने वाले कोच को प्राथमिकता देने की बात की गयी है. इसमें जो शर्तें दी गयी हैं उनमें छठे नंबर पर लिखा गया है, ‘‘एक अंतरराष्ट्रीय टीम के कोच का संवादकौशल में दक्ष होना अनिवार्य है. इसके अलावा उसका सही संदेश प्रभावी तरीके से संप्रेषित करने और अंग्रेजी में निपणु होना जरुरी है. हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में अपनी बात रखना भी वांछनीय है. ‘
बीसीसीआई इसके साथ ही चाहता है कि इस पद के दावेदार ने ‘आईसीसी कि किसी भी अन्य सदस्य देश की क्रिकेट टीम, प्रथम श्रेणीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक कोचिंग दी हो. ‘ सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘यह भी प्राथमिकता है कि उम्मीद्वार को किसी भी पूर्ण कालिक सदस्य द्वारा आयोजित प्रमाणपत्र या मूल्यांकन कार्यक्रम के जरिये क्वालीफाईड होना चाहिए और उसके पास वर्तमान में वैध प्रमाणपत्र हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola