वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन किया

Updated at : 08 Jun 2016 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन किया

नयी दिल्ली : पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. प्रसाद ने बताया, ‘‘मैंने आज सुबह आवेदन किया.” बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रसाद दोबारा कोचिंग की भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक हैं. वह अतीत में भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. प्रसाद ने बताया, ‘‘मैंने आज सुबह आवेदन किया.” बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रसाद दोबारा कोचिंग की भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक हैं. वह अतीत में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं.

भारत ने महेंद्र सिंह धौनी के मार्गदर्शन में जब 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था तो प्रसाद गेंदबाजी कोच थे. प्रसाद को इस पद के लिए भारत के पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री और सीनियर चयन समिति के मौजूदा अध्यक्ष संदीप पाटिल जैसे दिग्गजों की चुनौती का सामना करना होगा जो इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं.

पता चला है कि अगर मुख्य कोच नहीं बनाया जाता है जो प्रसाद राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच बनने को भी तैयार हैं. प्रसाद 2007 और 2009 के बीच भारत के गेंदबाजी कोच रहे और आईपीएल में अब निलंबित चेन्नई सुपरकिंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के भी कोच रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola