कैंसर मरीजों की मदद के लिये आगे आये धौनी सहित कई शीर्ष खिलाड़ी
Updated at : 06 Jun 2016 7:06 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टेनिस स्टार लिएंडर पेस समेत कई शीर्ष खिलाड़ी कोलकाता के रहने वाले कैंसर पीडित बापी मांझी और दिवंगत अलीप चक्रवर्ती की मदद के लिये आगे आये हैं. चैरिटी नीलामी सेंट्रल कोलकाता के होटल में 11 जून को होगी. इसका आयोजन कोलकाता के […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टेनिस स्टार लिएंडर पेस समेत कई शीर्ष खिलाड़ी कोलकाता के रहने वाले कैंसर पीडित बापी मांझी और दिवंगत अलीप चक्रवर्ती की मदद के लिये आगे आये हैं.
चैरिटी नीलामी सेंट्रल कोलकाता के होटल में 11 जून को होगी. इसका आयोजन कोलकाता के मीडिया समूह ग्रेमाइंड कम्युनिकेशन ने किया है. धौनी इस मौके पर मौजूद नहीं होंगे चूंकि वे टीम के साथ जिम्बाब्वे में रहेंगे लेकिन उन्होंने अपने विकेटकीपिंग दस्ताने और पैड्स दान दिये हैं. वहीं टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने ऑटोग्राफ वाली भारत की जर्सी दी है.
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कुछ जर्सी दान में दी है जबकि बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने अपने आटोग्राफ वाला बल्ला दिया है. पूर्व स्टार वीवीएस लक्ष्मण, केकेआर के खिलाड़ी मनीष पांडे, ब्रॉड हाग, भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी, भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और उनके साथ जेजे लालपेखलुआ ने भी अपनी जर्सी दी है. इसकी पूरी राशि लीवर कैंसर से जूझ रहे बापी मांझी के परिवार को दी जायेगी. इसका कुछ हिस्सा चक्रवर्ती की पत्नी को बच्चों की शिक्षा के लिये दिया जायेगा. बापी मोहन बागान के और अलीप ईस्ट बंगाल के प्रशंसक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




