ePaper

केरल में एंटी ड्रग्‍स कैंपेन का चेहरा होंगे सचिन तेंदुलकर

Updated at : 01 Jun 2016 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
केरल में एंटी ड्रग्‍स कैंपेन का चेहरा होंगे सचिन तेंदुलकर

तिरुवनंतरपुरम : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार को राज्य में नशीली दवाओं और शराब के खिलाफ अभियान के लिए अपना नाम देने के आग्रह पर सहमति जता दी है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह बात बतायी. तेंदुलकर ने केरल ब्लास्टर्स फुटबाल क्लब (केबीएफसी) के तीन अन्य सह मालिकों के […]

विज्ञापन

तिरुवनंतरपुरम : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार को राज्य में नशीली दवाओं और शराब के खिलाफ अभियान के लिए अपना नाम देने के आग्रह पर सहमति जता दी है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह बात बतायी. तेंदुलकर ने केरल ब्लास्टर्स फुटबाल क्लब (केबीएफसी) के तीन अन्य सह मालिकों के साथ आज यहां राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘तेंदुलकर ने शराब और नशीली दवाओं के खिलाफ राज्य के अभियान को मजबूती देने के लिए अपना नाम देने पर सहमति दे दी है.

उन्होंने इस अभियान में सहयोग पर सहमति जतायी है. ‘ यह पूछने पर कि क्या तेंदुलकर राज्य के इस अभियान में ‘दूत’ होंगे तो विजयन ने कहा कि इन सारी चीजों पर बाद में चर्चा की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि केबीएफसी ने राज्य की युवा प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देने के लिए फुटबाल अकदमी बनाने पर सहमति जतायी है. इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा कि इस अकादमी का मुख्य उद्देश्य अगले पांच साल में राज्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी बनाने का है. तेंदुलकर ने कहा, ‘‘आपको कुछ साल में मुस्कुराने के लिए सचमुच कुछ मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola