ePaper

जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं हरभजन सिंह, 4 को गीता बसरा की गोद भराई !

Updated at : 31 May 2016 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं हरभजन सिंह, 4 को गीता बसरा की गोद भराई !

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं. खबर है कि चार जून को उनकी पत्नी गीता बसरा की गोद भराई की रस्‍म होने वाली है. इस मौके पर हरभजन सिंह मौजूद नहीं होंगे. हालांकि आपको पता है कि गोद भराई की रस्‍म में […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं. खबर है कि चार जून को उनकी पत्नी गीता बसरा की गोद भराई की रस्‍म होने वाली है. इस मौके पर हरभजन सिंह मौजूद नहीं होंगे.

हालांकि आपको पता है कि गोद भराई की रस्‍म में पुरुषों का कोई काम नहीं होता है. इसलिए इस रस्‍म में हरभजन सिंह की मौजूदगी नहीं होगी. इस समय गीता बसरा अपने परिवार वालों के साथ लंदन में हैं. लंदन में ही गीता बसरा का गोद भराई का रस्‍म होने वाला है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जुलाई में भज्‍जी पापा बन जाएंगे.

ज्ञात हो भज्‍जी के पापा बनने की खबर पहले से ही मीडिया में आ चुकी है. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम ने पहले ही हरभजन सिंह के पापा बनने की खबर का खुलासा कर चुका था. आईपीएल के उद्‌घाटन समारोह में हरभजन सिंह के साथ गीता बसरा भी उपस्थित थीं, उन्होंने जिस तरह की ड्रेस अप किया था, उससे भी इस बात की पुष्टि हो रही है. गीता ने काफी आरामदायक ढीला-ढाला कपड़ा जूते के साथ पहना था. बावजूद इसके उनका ‘बेबी बंप’ नजर आ रहा था. हालांकि ना तो हरभजन ने और ना ही गीता बसरा ने इस खबर की पुष्टि की है.

* पिछले साल 29 अक्तूबर को हुई थी शादी

हरभजन और गीता की पिछले साल 29 अक्तूबर को शादी हुई थी. एक नवंबर को रिसेप्शन पार्टी भी रखी गयी थी. इस शादी में कई गणमान्य लोग मौजूद थे. टीम इंडिया के सारे सदस्य भी इस शादी में शामिल हुए थे. सचिन तेंदुलकर भी पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola