बोले अफरीदी, शहजाद-अकमल से कोहली-डिविलियर्स जैसी उम्मीद नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाजों अहमद शहजाद और उमर अकमल से बहुत अधिक अपेक्षाएं लगाकर गलती करता है. अफरीदी ने आज जियो न्यूज चैनल से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता लेकिन उनसे विराट कोहली या एबी डिविलियर्स की तरह प्रदर्शन […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाजों अहमद शहजाद और उमर अकमल से बहुत अधिक अपेक्षाएं लगाकर गलती करता है. अफरीदी ने आज जियो न्यूज चैनल से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता लेकिन उनसे विराट कोहली या एबी डिविलियर्स की तरह प्रदर्शन की उम्मीद करना गलत है. ‘
शहजाद और अकमल पाकिस्तान के सबसे प्रतिभावान युवा बल्लेबाजों में शामिल हैं लेकिन अनुशासनात्मक आधार पर उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिये नहीं चुना गया. अफरीदी को इसमें संदेह नहीं कि शहजाद और उमर को अपनी क्रिकेट और रवैये पर काम करने की जरुरत है.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे भी सहमत हूं कि अनुशासन से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए. लेकिन मेरे हिसाब से यही बेहतर रहेगा कि हम उनसे बहुत अधिक उम्मीद करना छोड़ दें और उन्हें अपने हिसाब से खेलने दें. अधिक अनुभव के साथ मुझे विश्वास है कि वे बेहतर बनेंगे. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










