केकेआर के हारते ही रो पड़ी चीयरगर्ल्स, फोटो वायरल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : आईपीएल में कल एक ओर हैदराबाद की टीम और उसके समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की हार से पूरी टीम और उनके समर्थक दुखी थे. केकेआर के आईपीएल से बाहर होने से दुखी समर्थकों के आखों में आंसू साफ दिख रहे थे. दरअसल कल के […]
विज्ञापन
कोलकाता : आईपीएल में कल एक ओर हैदराबाद की टीम और उसके समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की हार से पूरी टीम और उनके समर्थक दुखी थे. केकेआर के आईपीएल से बाहर होने से दुखी समर्थकों के आखों में आंसू साफ दिख रहे थे.
दरअसल कल के दूसरे क्वालीफायर मैच में हैदराबाद की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 22 रन से हरा दिया. हालांकि केकेआर के गेंदबाजों ने कल के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया. बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कल के मैच में हैदराबाद की टीम ने जीत दर्ज की.
बहरहाल केकेआर की हार से उसके चाहने वालों में निराशा थी. सभी रो रहे थे. इस मामले में केकेआर के चीयरगर्ल्स भी पीछे नहीं रहे. टीम की हार का असर चीयरगर्ल्स के चेहरे पर साफ झलक रहे थे. कल के मैच में जब यह तय हो गया कि अब केकेआर की टीम हार चुकी है तो हार का गम चीयरगर्ल्स नहीं छूपा पायीं और फूट-फूट कर रो पड़ी. केकेआर के चीयरगर्ल्स के रोने का फोटो वायरल हो गया. स्टेडियम में रोती हुई चीयरगर्ल्स को देखकर सभी दुखी हो गये.
यह पहला मौका था कि अपनी टीम के हर शॉट पर चीयर करने वाली चीयरगर्ल्स पहली बार टीम की हार पर रो रही थी. टीम के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी रोती हुई चीयरगर्ल्स की तसवीर ट्विटर पर पोस्ट की और टीम के समर्थन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










