वार्नर ने बताया सनराइजर्स की जीत का राज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर पर मिली 22 रन से जीत का श्रेय गेंदबाजों और फील्डरों को दिया. आठ विकेट पर 162 रन बनाने के बाद सनराइजर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केकेआर को आठ विकेट पर 140 रन पर रोक दिया. इसके […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर पर मिली 22 रन से जीत का श्रेय गेंदबाजों और फील्डरों को दिया. आठ विकेट पर 162 रन बनाने के बाद सनराइजर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केकेआर को आठ विकेट पर 140 रन पर रोक दिया. इसके साथ ही टीम पहली बार आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई.
वार्नर ने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. आशीष नेहरा की कमी हमें खली जो चोट के कारण बाहर हो गए लेकिन बाकी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका निभाई. बरिंदर सरन अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और इसका श्रेय भुवनेश्वर कुमार को भी जाता है जो उसकी काफी मदद कर रहा है. इस टीम की अच्छी बात यही है कि सभी सीखने को लालायित हैं.”
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे सबसे ज्यादा खुशी टीम की फील्डिंग को देखकर हुई. हमने पूरे टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन किया लेकिन कल कुछ शानदार कैच लपके.” वार्नर का मानना है कि सनराइजर्स को कुछ रन और बनाने चाहिये थे. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा कि हम 10-15 रन पीछे रह गए. टास से पहले मैं दुविधा में था कि गेंदबाजी करुं या बल्लेबाजी. यहां अतीत के अनुभव से मेरा मानना है कि अच्छा स्कोर बनाने के बाद आप विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं.”
वार्नर ने केकेआर के युवा स्पिनर कुलदीप यादव की भी तारीफ की जिसने 35 रन देकर तीन विकेट लिये. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने आउट होने से काफी निराश था लेकिन कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की. वैसे किसी भी युवा गेंदबाज के लिये युवी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को गेंदबाजी करना कठिन होता है. वह भविष्य में अच्छा स्पिनर बनेगा.”
यादव का मानना है कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. उसने कहा ,‘‘ हम यह लक्ष्य हासिल कर सकते थे. यह बडा नहीं था और हमें ये रन बनाने चाहिये थे. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. युवराज सिंह को गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण था. वह एक लीजैंड है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










