क्‍या इस चोट के साथ ही खत्‍म हो जाएगा आशीष नेहरा का क्रिकेट कैरियर ?

Updated at : 25 May 2016 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या इस चोट के साथ ही खत्‍म हो जाएगा आशीष नेहरा का क्रिकेट कैरियर ?

–स्पोर्ट्स डेस्‍क – नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इन दिनों अपने दायें पांव में आयी चोट से परेशान हैं. चोट का उपचार कराने के लिए वो विदेश जाने वाले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रमण की अगुवाई कर रहे 37 वर्षीय नेहरा की दायें पांव की मांसपेशियों में 15 मई को […]

विज्ञापन

स्पोर्ट्स डेस्‍क

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इन दिनों अपने दायें पांव में आयी चोट से परेशान हैं. चोट का उपचार कराने के लिए वो विदेश जाने वाले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रमण की अगुवाई कर रहे 37 वर्षीय नेहरा की दायें पांव की मांसपेशियों में 15 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान खिंचाव आ गया था. इसके कारण वह आगे के मैचों में नहीं खेल पाये थे.

इस चोट की जानकारी रखने वालों के अनुसार ग्रेड एक की हैमस्ट्रिंग को ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगता है जबकि हैमस्ट्रिंग टेंडन को ठीक होने में तीन से छह महीने का समय लगता है. नेहरा हैमस्ट्रिंग टेंडन से पीडित हैं. नेहरा अभी 37 साल के हैं और भारत को अगले डेढ़ साल में बहुत कम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं ऐसे में वह वापसी कर पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.

यही नहीं चर्चा यह भी है कि गेंदबाजी कोच के लिये नेहरा भी एक पसंद हैं क्योंकि उन्हें तेज गेंदबाजी का अच्छा ज्ञान है और युवा गेंदबाजों के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं. नेहरा ने सनराइजर्स की तरफ से 12 आईपीएल मैचों में से आठ खेले और उन्होंने 7.65 इकोनोमी रेट से नौ विकेट लिये हैं.

* घुटने का आपरेशन करवाएंगे नेहरा

भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस महीने के शुरू में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अपने दायें पांव में आयी चोट का आपरेशन करवाएंगे. बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई मेडिकल टीम पुष्टि करती है कि भारतीय मध्यम गति के गेंदबाज आशीष नेहरा का दायां घुटना इंडियन प्रीमियर लीग 2016 के दौरान चोटिल हो गया था.

बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ ने जांच के बाद पाया कि नेहरा की घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. उन्हें लंदन में हड्डी रोग विशेषज्ञ एंड्रयू विलियम्स से सलाह लेने को कहा गया. डा. विलियम्स ने उन्हें दायें पांव का आपरेशन करवाने की सलाह दी जो जल्द ही होगा. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola