श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंग्लैंड की घोषणा, फिन टीम में

लीड्स : इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले ही आज यहां अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी जिसमें तेज गेंदबाज स्टीवन फिन भी शामिल हैं. इंग्लैंड ने केवल 12 खिलाडियों का चयन ही किया था. उनके दस खिलाडियों का खेलना तय था कि […]
लीड्स : इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले ही आज यहां अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी जिसमें तेज गेंदबाज स्टीवन फिन भी शामिल हैं. इंग्लैंड ने केवल 12 खिलाडियों का चयन ही किया था. उनके दस खिलाडियों का खेलना तय था कि लेकिन अंतिम स्थान के लिये फिन और जैक हाल के बीच मुकाबला था.
हाल ने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. कुक ने आज यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘स्टीवन फिन खेलने जा रहा है. जब वह फिट रहा तो उसने हमारे लिये बेहतरीन प्रदर्शन किया. ” फिन चोटिल होने के कारण भारत में विश्व टी20 में नहीं खेल पाये थे. इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है … एलिस्टेयर कुक : कप्तान :, एलेक्स हेल्स, निक काम्पटन, जो रुट, जेम्स विन्से, बेन स्टोक्स, जानी बेयरस्टॉ : विकेटकीपर :, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्राड, स्टीवन फिन और जेम्स एंडरसन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




